Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने और चांदी की कीमतों में हुआ ये बदलाव, जानें क्या है भाव
  • बिजनेस

सोने और चांदी की कीमतों में हुआ ये बदलाव, जानें क्या है भाव

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
rftg

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 109 रुपये की तेजी आई है। उन्होंने बताया कि भाव में यह तेजी रुपये में कमजोरी के चलते आई है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को रुपये में डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट देखी जा रही थी। शुरुआती कारोबार में रुपया एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 71.15 पर कारोबार कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी में भी शुक्रवार को अच्छी-खासी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 338 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से एक किलोग्राम चांदी का भाव 45,786 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,448 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी आई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने और चांदी का भाव लगभग स्थिर बना हुआ है। सोने का भाव शुक्रवार को न्यूयॉर्क में 1,478 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रणवीर सिंह को बहुत एंटरटेनिंग मानता है यह एक्टर ।
Next: बीमा कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना ठग ले जाएंगे बीमा एजेंट.

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.