Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा के छात्रों को ठंड से राहत, 30- 31 दिसंबर को बंद रहेंगे स्कूल
  • Uncategorized

हरियाणा के छात्रों को ठंड से राहत, 30- 31 दिसंबर को बंद रहेंगे स्कूल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed (1)

कड़ाके की सर्दी के चलते हरियाणा सरकार ने 30 और 31 दिसंबर से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश देने का ऐलान किया है. हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर ब्रेक के चलते बंद रहते हैं. ऐसे में स्कूल अब 16 जनवरी को खोले जाएंगे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया “सरकार ने सोमवार से स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है, क्योंकि हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवा ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जहां हिसार में शनिवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है.

आपको बता दें, हरियाणा ही नहीं गाजियाबाद में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने दो दिनों (27- 28 दिसंबर) तक सभी सरकारी और गैर सरकारी 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दे दिए थे.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था. अलीगढ़ में शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 28 दिसंबर तक अवकाश की घोषणा कर दी गई थी. जिसके मुताबिक अब अलीगढ़ में सोमवार को स्कूल खुलेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाई की मौत के बाद भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा में डटी रहीं CO अर्चना सिंह
Next: नागरिकता कानून पर हिंसा के चलते पर्यटन उद्योग को नुकसान, दो लाख लोगों ने रद्द किया ताजमहल का प्लान

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.