Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डिप्टी सीएम बोले- प्रियंका हों या कोई और, धारा 144 का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम बोले- प्रियंका हों या कोई और, धारा 144 का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed (3)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी पार्टी है। उसे अपना नाम झूठी पार्टी रख लेना चाहिए। शनिवार को प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था और आज उससे मुकर गईं।डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है, लोगों को गुमराह कर रही है। जनता उनको समझ गई है, उनके पास कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता देने के मामले को कांग्रेस उसे देश से निकालने का विषय बताकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रियंका गांधी के धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को लखनऊ पहुंची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर बदसलूकी करने और गला दबाने का आरोप लगाया था। वह कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार के लोगों से मिलने जा रही थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नागरिकता कानून पर हिंसा के चलते पर्यटन उद्योग को नुकसान, दो लाख लोगों ने रद्द किया ताजमहल का प्लान
Next: आदित्य ठाकरे लेंगे मंत्री पद की शपथ आज होगा महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.