Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केशव बोले- हिंसा फैलाने में PFI का था हाथ, इनपे लगेगा प्रतिबंध
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

केशव बोले- हिंसा फैलाने में PFI का था हाथ, इनपे लगेगा प्रतिबंध

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed-5

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ था और इसे प्रतिबंधित किया जाएगा.

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के लोग ही पीएफआई में थे, जिन्होंने यूपी में हिंसा फैलाई.

एफआई पर हिंसा फैलाने का आरोप

डीजीपी मुख्यालय ने अपनी सिफारिश में पीएफआई के बारे में लिखा कि इसमें इस्लामिक स्टूडेंट मूवमेंट ऑफ इंडिया यानि सिमी के ज्यादातर सदस्य जुड़ गए हैं. इन संगठनों के लोगों के पास से पूरे राज्य में आपत्तिजनक साहित्य और सामग्री बरामद की गई हैं.

यूपी की हिंसा में पकड़े गए कई लोगों के संबंध पीएफआई से निकले जबकि पीएफआई के कई सदस्य पकड़े गए जिन पर हिंसा फैलाने का आरोप है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पूरे राज्य के कई जिलों में हुए तमाम हिंसक प्रदर्शनों के खिलाफ योगी सरकार सख्ती से काम लेने की खबर आई थी. तब खबर आई थी कि योगी सरकार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएए सुशील मोदी के तंज पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बताया- परिस्थितियों का डिप्टी सीएम
Next: सौरव गांगुली ने कहा- मैं बिना सोचे-समझे नहीं बोलता टेस्ट मैच 4 दिन का करने पर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.