Skip to content

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Primary Menu
  • Home
  • इसरो चीफ ने बताया 2020 में खास रहेंगे गगनयान और चंद्रयान-3
  • देश

इसरो चीफ ने बताया 2020 में खास रहेंगे गगनयान और चंद्रयान-3

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture-1

बेंगलुरु : इसरो चीफ के. सिवन ने नए साल के मौके पर देशवासियों के सामने इस साल के लक्ष्य और योजनाएं पेश कीं। साल 2020 में गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। इसके साथ ही इसरो चीफ ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारी कोशिश देशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाने की है। इसरो प्रमुख ने बताया कि दोोनं महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट्स के लिए काफी तैयारी बीते हुए साल में ही कर ली गई है।

मिशन 2020 में गगनयान और चंद्रयान-3 खास
इसरो चीफ ने कहा, ‘2020 में कॉस्ट इफेक्टिव चंद्रयान-3 लॉन्च करेंगे। गगनयान के अंतरिक्षयात्रियों को जनवरी 2020 के तीसरे सप्ताह से प्रशिक्षित किया जाएगा। गगनयान के मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों की पहचान की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की परामर्श समिति का गठन किया गया है। 2019 में गगनयान प्रॉजेक्ट में हमने काफी तरक्की की है।’

चांद पर इसरो की नजर, चंद्रयान-3 के लिए तैयारी
इसरो चीफ ने कहा कि इस साल चंद्रयान-3 प्रॉजेक्ट भी लॉन्च होगा। के. सिवन ने कहा, ‘चंद्रयान-3 मिशन के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। चंद्रयान-3 काफी हद तक चंद्रयान-2 से मिलता जुलता होगा। प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा।’ बता दें कि इसरो के चंद्रयान-2 मिशन की भारत ही नहीं दुनियाभर में काफी चर्चा हुई थी।


देश का दूसरा स्पेस पोर्ट , तमिलनाडु में होगा
देश के दूसरे स्पेस पोर्ट के बारे में बताते हुए सिवन ने कहा कि इसके लिए भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। दूसरा पोर्ट तमिलनाडु के तूतीकोरिन में होगा। बता दें कि आगामी एक दशक में इसरो के पिटारे में मंगल ग्रह से लेकर शनि ग्रह तक के लिए कई महत्‍वाकांक्षी प्रॉजेक्‍ट हैं जिन पर तेजी से काम चल रहा है। इसरो के गगनयान मिशन के लिए रूस मदद कर रहा है।

Post navigation

Previous: PM मोदी ने देश वाशियों को दिया Happy New Year 2020 की शुभकामना देश भर में नए साल का जश्न
Next: CDS जनरल बिपिन ने कहा-हमें सरकार के निर्देशों पर काम करते है , राजनीति से दूर रहते

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 week ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 week ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 week ago 0
| ReviewNews by AF themes.