Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दीपिका की फिल्म ‘छपाक ‘, अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे बुक किया पूरा हॉल
  • उत्तर प्रदेश

दीपिका की फिल्म ‘छपाक ‘, अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे बुक किया पूरा हॉल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-1-2

लखनऊ : शुक्रवार को फिल्म छपाक के रिलीज होने पर एसपी अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाएगी इसके लिए एसपी ने पूरा हॉल बुक कर लिया है। एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पार्टी ने गोमतीनगर स्थित वेव सिनेमा हॉल में एक ऑडी बुक की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दीपिका के JNU जाने के बाद से उनकी फिल्म को लेकर कई तरह की सच्ची-झूठी बातें सोशल मीडिया पर कही जा चुकी हैं. हालांकि इसी बीच दीपिका पादुकोण के लिए एक अच्छी खबर ये है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाने के लिए एक पूरा हॉल बुक कर लिया है.

बता दें कि दीपिका की फिल्म छपाक ऐसिड विक्टिम महिला के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष के तार राजधानी के गोमती नगर स्थित ‘शीरोज’ कैफे से भी जुड़े हैं। बीते दिनों जेएनयू हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण काले कपड़े पहनकर कैंपस गई थी और छात्रों का समर्थन किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर समर्थन के साथ-साथ दीपिका का विरोध भी हुआ और सोशल मीडिया पर बायकॉट छपाक ट्रेंड होने लगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP नेता ने स्वच्छ भारत अभियान में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,
Next: ऋतिक रोशन का 46 बर्थडे विश किया उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने , शेयर की स्पेशल पोस्ट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.