Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ईरान ने किया स्वीकार, यूक्रेन के विमान को गलती से मार गिराया, 176 यात्रियों की हुई थी मौत
  • विदेश

ईरान ने किया स्वीकार, यूक्रेन के विमान को गलती से मार गिराया, 176 यात्रियों की हुई थी मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-32

वॉशिंगटन. तेहरान हवाई अड्डे के पास बुधवार को यूक्रेन विमान हादसे पर ईरान की सेना ने कबूल किया है कि गलती से विमान को मार गिराया। उन्होंने माना है कि मानवीय चूक से यह विमान मार गिराया। गौरतलब है कि यह विमान बुधवार को तेहरान के निकट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था और इसमें 176 यात्री सवार थे। जिनमें ईरान के 82 और कनाडा के 63 नागरिक थे। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देश पहले से ही गलती से विमान को निशाना बनाए जाने की बात कर रहे थे। 8 जनवरी को यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव जा रहा था। इसमें ईरान और कनाडा के अलावा यूक्रेन के 11, स्वीडन के 10, अफगानिस्तान के चार जबकि जर्मनी और ब्रिटेन के तीन-तीन नागरिक सवार थे।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने ट्वीट करते हुए कहा, एक बुरा दिन. सशस्त्र बलों की ओर से की गई आंतरिक जांच में पता चला है कि अमेरिका पर हमले के दौरान मानवीय गलती के चलते ये हादसा हो गया. हमें गहरा अफसोस है. हमें इसका दुख है और हम अपने लोगों, उनके परिवारों और उन देशों से माफी मांगते हैं जो इस हादसे का शिकार हुए हैं।

कनाडा और ब्रिटेन ने पहले ही जताया था शक 
कनाडा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी दावा किया था कि ईरान ने गलती से यूक्रेन के विमान पर हमला किया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि इस बात के सुबूत हैं कि ईरानी मिसाइल ने यूक्रेन के यात्री विमान को गलती से मार गिराया था. न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यूक्रेन के एक मंत्री ने ईरान में यूक्रेन विमान हादसे की जांच में संयुक्त राष्ट्र से बिना शर्त समर्थन मांगा है.

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी का आज वाराणसी दौरा कहा ….
Next: कन्नौज हादसा : ट्रक की टक्कर से बस में लगी आग ,पीएम मोदी ने जताया दुख

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.