Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राहुल द्रविड़ का 47वां बर्थडे : साथियों ने दिया शुभकामना
  • खेल

राहुल द्रविड़ का 47वां बर्थडे : साथियों ने दिया शुभकामना

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-27

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ”द वॉल” के नाम से दुनियाभर में मशहूर राहुल द्रविड़ आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं.

राहुल द्रविड़ का जन्म आज ही के दिन 11 जनवरी, 1973 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था. द्रविड़ ने अपने करियर की शुरुआत 3 अप्रैल, 1996 को श्रीलंका के खिलाफ किया था. द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में कुल 344 मैच खेले और 39.16 की औसत से 10889 रन बनाए. वनडे में द्रविड़ ने 12 शतक और 83 अर्धशतक जमाए हैं. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में द्रविड़ का अधिकतम स्कोर 153 रन है. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 16 सितंबर 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेला था.

टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले साथी खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने अपने इस अजीज दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘अपने प्यारे दोस्त राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं, उनका यह बर्थडे खास हो और आने वाला साल प्यार, खुशियों और संपन्नता से भरपूर हो।’

हरभजन सिंह ने द वॉल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हैपी बर्थडे राहुल द्रविड़ क्या लेजंड हो।’

बीसीसीआई ने वॉल के बर्थडे पर दिलाई उनकी एक यादगार वनडे पारी की याद
बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई बिल्कुल खास अंदाज में दी है। राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी एक वनडे पारी का विडियो पोस्ट किया है। बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वॉल राहुल द्रविड़ जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनके टेस्ट करियर के धमाकों से सभी परिचित है लेकिन हमने सोचा कि उनकी न्यू जीलैंड के खिलाफ खेली एक यादगार वनडे पारी को फिर से तरोताजा किया जाए।’ हैपी बर्थडे राहुल द्रविड़

Post navigation

Previous: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय ‘तन्हाजी’ दीपिका की छपाक ,आने निकला
Next: सोने-चांदी के दामों में आया गिरावट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.