Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ-नोएडा में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, मुंबई या गुड़गांव मॉडल पर हुई चर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

लखनऊ-नोएडा में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, मुंबई या गुड़गांव मॉडल पर हुई चर्चा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-24-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे की राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने को लेकर काफी गंभीर हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस मुददे को लेकर पिछले दो दिनों में अधिकारियों के साथ वह आठ बार बैठक कर चुके हैं। वरिष्ठ सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। फैसला इस पर होना है कि गुड़गांव की तर्ज पर लागू किया जाए या मुंबई की तर्ज पर होगी।

हालांकि, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाना जरूरी है, लेकिन लखनऊ और नोएडा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पद दो दिनों से खाली है। कैबिनेट की बैठक मंगलवार को प्रस्तावित है। इसलिए बाई सर्कुलेशन पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर भी चर्चा की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि मुंबई में शस्त्र लाइसेंस और आबकारी की दुकानों के लाइसेंस जारी करने का अधिकार पुलिस कमिश्नर को ही दिया गया है, जबकि गुड़गांव में पुलिस को यह अधिकार नहीं है। हालांकि तय नहीं हो पाया है कि कौन-सा मॉडल यहां लागू किया जाएगा।

शनिवार तक इस पर फैसला होने की संभावना है। मुंबई मॉडल ही लागू करने पर सहमति बन सकती है। बैठक में एडीजी या आईजी स्तर के अधिकारियों को नियुक्त करने का सुझाव आया। नियुक्त होने वाले अधिकारियों के संभावित नामों पर भी विचार किया गया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटरनेट बंदी में भारत तीसरे नंबर पर जाने पहले नंबर पर कौन
Next: मौसम का बदला मिजाज ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.