Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमिताभ बच्चन की समधन , ऋषि कपूर की बहन रितु नंदा का निधन, जूझ रही थी कैंसर से
  • मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की समधन , ऋषि कपूर की बहन रितु नंदा का निधन, जूझ रही थी कैंसर से

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-7-3

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपनी बुआ के गुजर जाने की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. वह 71 साल की थीं.

रिद्धिमा कपूर ने अपनी बुआ के गुजर जाने की खबर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, “सबसे दयालु और सज्जन लोग जिनसे मैं मिली हूं – वे आपको फिर दोबारा वैसा महसूस नहीं कराते जैसे आप पहले किया करते थे. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.”

वही श्वेता के पिता यानी अमिताभ बच्चन ने अपनी समधन के निधन की जानकारी अपने ब्लॉग पर भी दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘मेरी समधन रितु नंदा, श्वेता बच्चन की सास का रात 1:15 बजे अचानक निधन हो गया’।

ऋषि कपूर की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने अभी अपने इंस्टाग्राम पर रितु के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नीतू ने लिखा, ‘मेरी सबसे प्यारी… भगवान आपकी आत्मा को शांति दे’।

आपको बता दें कि श्वेता के ससुर के निधन को भी अभी बहुद ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। अगस्त 2018 में श्वेता के ससुर राजन नंदा का निधन हुआ था। रिद्धिमा कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए राजन नंदा की निधन की जानकारी दी थी। श्वेता बच्चन की शादी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है। वो मशहूर इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसका नाम एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग: शाहीन बाग का रास्ता खुलवाने के लिए HC ने पुलिस को दिया निर्देश
Next: सीएम आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में, अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’टैक्स फ्री कराया

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.