Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि और कहा ……
  • देश

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि और कहा ……

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-24-3

नई दिल्ली. ई- दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस मंगलवार को भारत पहुंच गए। तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए बेजोस सबसे पहले राजधानी नई दिल्ली में राजघाट स्मारक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बेजोस इस दौरान भारतीय परिधान में नजर आए।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे सफेद कुर्ता और नारंगी जैकेट में दिख रहे हैं। बेजोस ने ट्वीट किया, ‘‘अभी भारत में उतरा हूं। जिन्होंने सचमुच में दुनिया बदली, उन्हें मेरा नमन है। महात्मा गांधी कहते थे- जीवन उस तरह जिएं, जैसे कल आखिरी दिन है। उस तरह सीखें, जैसे हमेशा यहां रहना है।’’ बेजोस बुधवार से शुरू हो रहे ऑनलाइन रिटेलर के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस मंगलवार को भारत पहुंचे। बेजोस ने बुधवार को लघु एवं मझोले उपक्रमों पर आयोजित अमेजन संभव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘हम भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) का निवेश करेंगे।’ 

बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ जारी व्यापारी संगठनों के विरोध के बीच बेजोस भारत दौरे पर आए हैं। अमेजन द्वारा 15-16 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘संभव’ कार्यक्रम में वो हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्म व उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात करेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Awards 2019: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, कोहली और दीपक चाहर को भी बड़ा अवॉर्ड
Next: न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन कुछ ऐसा ही हुआ ….

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.