Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM MODI अमेरिका के एनआरजी स्टेडियम में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन आयोजित करेगा
  • विदेश

PM MODI अमेरिका के एनआरजी स्टेडियम में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन आयोजित करेगा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

कई वर्षों पहले जब मोदी भारतीय जनता पार्टी BJP के महासचिव थे तब वह स्टैफोर्ड में बीएपीएस मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के सिलसिले में ह्यूस्टन आए थे। ह्यूस्टन इलाके में बड़ी संख्या में मोदी समर्थक रहते हैं और सैकड़ों स्वयंसेवक विदेशों से भारत में उनके चुनावी अभियानों में मदद करते रहे हैं।

इस कार्यक्रम की टैगलाइन ‘साझा सपने, उज्ज्वल भविष्य’ आम आकांक्षाओं को पूरा करने के इरादे को दर्शाता है और यह आकांक्षा अमेरिका तथा भारत के महान लोकतंत्र को एक साथ लाना है।

गैर लाभकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम ने पुष्टि की कि ‘हाउडी, मोदी!’ नाम के इस कार्यक्रम में 50,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम के लिए ‘स्वागत साझेदार’ के तौर पर 650 से अधिक सामुदायिक संगठन पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं।

आयोजकों ने स्वागत साझेदारों को हस्ताक्षर करने के लिए शनिवार तक का समय बढ़ा दिया है और उन्हें अपने सदस्यों के लिए विशेष निशुल्क पास मिलेंगे। इस आयोजन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और मोदी का संबोधन होगा।

ह्यूस्टन में जाने माने भारतीय समुदाय के नेता जुगल मलानी को ‘हाउडी, मोदी!’ आयोजक समिति का संयोजक नामित किया गया है। मलानी ने कहा कि हम प्रख्यात एनआरजी स्टेडियम में यह सम्मेलन आयोजित करने को लेकर उत्साहित हैं। यह भारतीय अमेरिकियों और भारत के मित्रों की सबसे बड़ी सभा होगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान: सरकार ने फेयरनेस क्रीम बेचने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसने का फैसला किया है
Next: RSS: की ‘सामाजिक सद्भाव गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक, शनिवार और रविवार को वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित की जाएगी

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.