Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CDS बिपिन रावत का बड़ा बयान- आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत, अमेरिकी मॉडल अपनाए
  • देश

CDS बिपिन रावत का बड़ा बयान- आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत, अमेरिकी मॉडल अपनाए

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-35-1

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत को अमेरिका की तरह आतंकवाद (Terrorism) को खत्म करना होगा. उन्होंने ये भी कहा है कि जब तक आतंकियों को फंड मिलना बंद नहीं होगा, तब तक इसे खत्म नहीं किया जा सकता है. जनरल रावत ने ये बातें दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2020 में कही.

दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सेनाध्यक्ष और वर्तमान सीडीएस रावत ने कहा कि अगर हम आतंकवाद को खत्म करना चाहता हैं तो हमें भी अमेरिका जैसा रास्ता अपनाना होगा, जैसा उन्होंने 9/11 के बाद शुरू किया था. रावत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जंग की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में इसे अलग-थलग किया जा सके. साथ ही आतंकवाद के मददगार और इसके प्रायोजक देशों के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाए जाने की जरूरत है.

FATF की तारीफ
सीडीएस बिपिन रावत ने फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘जो भी देश आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है, उनके खिलाफ एक्शन लेने की जरूरत है. ऐसे देशों को ब्लैकलिस्ट कर FATF अच्छा काम कर रही है. राजनीतिक तौर पर भी इन देशों को अलग-थलग करने की जरूरत है.’ बता दें कि सीडीएस रावत का इशारा पाकिस्तान की तरफ था. FATF ने पाकिस्तान को कई बार चेतावनी दी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वेस्ट यूपी में आज बारिश की कहर जारी , लखनऊ-कानपुर में फिर बढ़ी ठंड
Next: चारा घोटाला : रांची की CBI अदालत में पेश होगे लालू यादव, दर्ज होगा बयान

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.