Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के छात्रों से मन की बात करेंगे PM Modi,परीक्षा पर भी होगा चर्चा,
  • उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के छात्रों से मन की बात करेंगे PM Modi,परीक्षा पर भी होगा चर्चा,

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-40-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं से ‘मन की बात’ करेंगे। उनसे परीक्षा की तैयारियों पर न सिर्फ चर्चा करेंगे, बल्कि उनमें जोश भरेंगे। 20 जनवरी को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा-2020’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के 182 छात्रों को आमंत्रित किया गया है।

परीक्षा पर चर्चा-2020′ में चयनित छात्रों को 18 जनवरी में दिल्ली पहुंचना है। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि चयनित छात्र, उनके शिक्षक और अभिभावक से लिखित रूप में सहमति पत्र लेकर 16 जनवरी दोपहर तीन बजे तक राज्य परियोजना कार्यालय को ई-मेल करना होगा। छात्र, शिक्षक और अभिभावकों के नई दिल्ली आवागमन की व्यवस्था माध्यमिक विद्यालय की ओर से की जाएगी। समारोह में कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा के तीन- तीन व कानपुर देहात के तीन- तीन, उरई, कन्नौज,

ये छात्र होंगे शामिल

अर्मापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र संदेश कुमार, केंद्रीय विद्यालय कैंट दो की 12 वीं की छात्रा पूर्णिमा अग्रवाल, केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स चकेरी के कक्षा नौ के छात्र धु्रव चौरसिया कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह कानपुर देहात के माती स्थित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र विकल्प यादव, प्रांशु मिश्रा व 11 वीं की छात्रा गीतांजलि पाल कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसमें चयनित होने के लिए हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों को विभिन्न विषयों पर निबंध लिखने थे।


About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खुशखबरी: शिक्षक बनने का शानदार मौका, साढ़े चार हजार खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए प्रस्ताव
Next: Delhi Metro: मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन आगे कूदा शख्स, अब तक नहीं हुई पहचान

Related Stories

yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 38 seconds ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 minutes ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.