Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मोहन भागवत के दो बच्‍चों वाले कानून वाले बयान पर भड़की राकांपा
  • उत्तर प्रदेश

मोहन भागवत के दो बच्‍चों वाले कानून वाले बयान पर भड़की राकांपा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
18_01_2020-bhagwat-nawab_malik_19946324

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों वाले कानून के बयान पर सियासत गरमा गई है। राकांपा ने इस पर तंज कसते हुए नतीजा भुगतने की चेतावनी दी है नेता नवाब मलिक ने कहा है कि मोहन भागवत जी दो बच्‍चों का कानून चाहते हैं। शायद उनको नहीं पता कि महाराष्ट्र में पहले से ही इस पर कई कानून है। कई दूसरे राज्यों में भी ऐसा ही है। फिर भी यदि भागवत जी जबरदस्ती पुरुष नसबंदी चाहते हैं तो मोदीजी को इस पर कानून बनाने दें। हमने देखा है कि अतीत में इसका क्या हस्र हुआ था दरअसल, चार दिन के प्रवास पर मुरादाबाद में भागवत ने गुरुवार को कहा था कि संघ की अगली योजना दो बच्चों का कानून है।

जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर चुकी है। संघ जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में है। संघ का मत है कि दो बच्चों का कानून होना चाहिए लेकिन इस पर फैसला तो सरकार को लेना है। केंद्र को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके।

संघ प्रमुख से पूछा गया कि राममंदिर का मसला तो अब सुप्रीम कोर्ट से हल हो चुका है। अब इसमें संघ की क्या भूमिका होगी इसके जवाब में भागवत ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन होते ही संघ का काम पूरा हो जाएगा।

इसके बाद संघ खुद को इस मुद्दे से अलग कर लेगा। यह पूछे जाने पर कि मथुरा और काशी संघ के एजेंडे में रहेगा या नहीं संघ प्रमुख ने कहा कि काशी और मथुरा कभी भी संघ के एजेंडे में नहीं रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसक घटनाओं के सवाल पर भागवत ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, इसका विरोध नहीं होना चाहिए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रामचंद्र गुहा ने नरेंद्र मोदी को लेकर कहि ये बड़ी बात….
Next: पाकिस्तान ने जनरल बिपिन रावत के बयान की निंदा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.