Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुलायम सिंह यादव बोले नौजवानों की पार्टी है सपा कभी बूढ़ी नहीं होगी
  • उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव बोले नौजवानों की पार्टी है सपा कभी बूढ़ी नहीं होगी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download (7)

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए. इस दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहे सुनील सिंह ने एसपी में शामिल होने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों और मजदूरों के उम्मीद की किरण अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी में शामिल हो जा रहा हूं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बने यही हमारा पहला संकल्प है.

सुनील सिंह ने बताया कि धोखेबाजों और फिरकापरस्त ताकतों से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो रहा हूं. सुनील सिंह ने बताया कि पिछले हफ्ते उनकी अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात हुई थी. उन्होंने बताया कि हमारे साथ हिंदू यूवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को एसपी में विलय कर जाएंगे आपको बता दें कि गोरखपुर की खजनी तहसील में आने वाले अहमदपुर गांव निवासी सुनील किसी समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास माने जाते थे.

लेकिन योगी सरकार ने जुलाई 2018 में रासुका के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की थी.बीजेपी के खिलाफ बगावत का ऐलान करते हुए सुनील ने गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. लेकिन पर्चा खारिज होने की वजह से वो चुनाव नहीं लड़ पाए थे. वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें किनारे कर दिया था. तभी से सुनील सिंह ने उनसे और बीजेपी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था.सुनील सिंह के खिलाफ 70 से अधिक केस दर्ज

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओम बिड़ला ने लखनऊ के लोकभवन में किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया
Next: शिरडी में अनिश्चितकालीन बंद, क्या है साईं जन्मभूमि पर गहराया विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.