Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अखिलेश ने अमित शाह को दी चुनौती, कहा-‘भाजपा विकास पर करे बहस , हम तैयार’
  • उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने अमित शाह को दी चुनौती, कहा-‘भाजपा विकास पर करे बहस , हम तैयार’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-26

लखनऊ ,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा विपक्ष को सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर बहस की चुनौती देने के बाद अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के चीफ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अमित शाह के इस बयान के बाद उनकी चुनौती स्वीकार करते हुए उन्हें खुले मंच पर बहस के लिए आमंत्रित किया है।

अखिलेश ने यह भी कहा कि बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है। अखिलेश यादव से पहले कांग्रेस पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने भी अमित शाह की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा था कि शाह बहस के लिए किसी स्थान का चुनाव कर लें।

अखिलेश यादव ने अमित शाह की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि जगह तय कर लीजिए, हम विकास पर बहस करने को तैयार हैं। दरअसल, मंगलवार को लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और ममता बनर्जी को सीएए पर बहस करने की खुली चुनौती दी थी। हालांकि, अखिलेश यादव ने सीएए पर नहीं, बल्कि विकास पर बहस करने की बात कही है। 

बुधवार को अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम विकास पर बहस करने को तैयार हैं। यात रखिए देश बेरोजगारी में फंस गया है। इतने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी कभी नहीं आई होगी। अगर यही हालात रहें तो बेरोजगारवाद की भी संख्या बढ़ जाएगी। अब तो किसान के बाद नौजवान भी आत्महत्या करने लगे हैं। अर्थव्यवस्था, नौकरी, नोटबंदी के सवाल पर बहस नहीं करना चाहते हैं वे, इसलिए हम चाहते हैं कि विकास पर बहस करें।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से तीन दिन तक पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें
Next: शहनाज़ का टोटा डिल सिद्धार्त ने जब बचाया आरती को नोमिनेशन से

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.