Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी ने कहा – सीएए प्रदर्शन के नाम पर बर्दाश्त नहीं करेंगे हिंसा
  • उत्तर प्रदेश

CM योगी ने कहा – सीएए प्रदर्शन के नाम पर बर्दाश्त नहीं करेंगे हिंसा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-45-1

कानपुर. नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act)  के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे प्रदर्शन के नाम पर उन महिलाओं एवं बच्चों को आगे कर रहे हैं जिन्हें सीएए के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ आंदोलन में हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने बीते दिनों प्रदेश में हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ में नामजद आरोपियों से वसूली की कार्रवाई तेज करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अब इन्होंने क्या किया है? अपने घर की महिलाओं को चौराहे चौराहे पर बैठाना प्रारंभ कर दिया है. बच्चों को (प्रदर्शन में) बैठाना प्रारंभ कर दिया है? …इतना बड़ा अपराध कि पुरुष घर में सो रहा है रजाई ओढ़कर और महिलाओं को आगे करके चौराहे चौराहे पर बैठाया जा रहा है.’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ इनके (विपक्षी दलों के) लिये देश महत्तवपूर्ण नही है। इनके लिये हिंदू, सिख, बौध्द, जैनी और पारसी महत्वपूर्ण नही है। अब तो कांग्रेस के लिये इसाई भी महत्तवपूर्ण नही रहे। ’’मुख्यमंत्री का संकेत सीएए के उस प्रावधान की ओर था जिसके तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित छह अल्पसंख्यकों..हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध एवं जैन पंथों के लोगों को नागरिकता दिये जाने की बात है।


About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Hyundai Aura और Maruti Suzuki Dzire में सबसे स्टाइलिश और सस्ती कार कौन?
Next: MNS में राज ठाकरे के बेटे की एंट्री , बदला एमएनएस का झंडा और नारा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.