Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Coronavirus को लेकर भारत में चीन से लौटने वाले 11 लोगों को रखा गया निगरानी में
  • देश

Coronavirus को लेकर भारत में चीन से लौटने वाले 11 लोगों को रखा गया निगरानी में

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
coronavirus_cover_colour_change_1024

भारत के चार शहरों में 11 लोगों को चीन से लौटने के बाद निगरानी में रखा गया है, जिनमें नए कोरोनावायरस के हल्के लक्षण मिले हैं. यह कोरोनावायरस की वजह से अब तक चीन में कुल 41 लोगों की जान जा चुकी है. एशियन देशों के अलावा यूएस और यूरोप में भी यह फैल गया है. अभी तक करीब 1300 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. भारत के केरल राज्य में सात, मुंबई में दो, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक-एक संदिग्ध व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है. कोरोनोवायरस पर बातचीत करते हुए केरल के ऑफिसर इंचार्ज डॉ. अमर फेटल ने कहा, “चीन से लौटे सात लोगों को केरल में, जिनमें मामूली तौर पर लक्षण मिले हैं; मुख्य रूप से एहतियात के तौर पर शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए रखा गया है.

चीन और हांगकांग से भारत लौटने वाले करीब 20,000 से ज्यादा यात्रियों की एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 11 लोगों को निगरानी में रखा गया है.

एक अधिकारी ने कहा कि केरल में कुल 80 लोगों को निगरानी में रखा गया था, जिनमें से 73 को कोई लक्षण नहीं दिखा. उनमें से सात में बुखार और खांसी के हल्के लक्षण दिखाई दिए. हालांकि इन सातों में से एक में भी कोई लक्षण नहीं दिखा, लेकिन बड़े पैमाने पर बहुत चिंतित थे, इसलिए हमने यात्री को एडमिट कर लिया और परामर्श दे रहे हैं हवाई अड्डों पर, अगर चीन से लौटने वाले यात्रियों में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं, तो उनका नाम लिया जाता है और जिला चिकित्सा अधिकारियों को भेज दिया जाता है. उन्हें कुछ हफ्तों के लिए अपने घरों में खुद को इस मामले में निगरानी रखने की सलाह दी जाती है और उनपर स्वास्थ्य अपडेट के लिए नज़र रखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अधिकारी के अनुसार, देश में अभी तक इस मामले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तुर्की में भूकंप के झटको से 18 की मौत और 200 से ज्यादा घायल
Next: हमारे संस्कृति में जननी और जनम भूमि को मन जाता है सर्वोच्या :मोदी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 day ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 day ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.