Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एशिया कप:भारत से दूसरे देश में खेलने के लिए तैयार हुआ पाकिस्तान……
  • खेल

एशिया कप:भारत से दूसरे देश में खेलने के लिए तैयार हुआ पाकिस्तान……

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
INDvsPAK

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) वसीम खान ने शनिवार को संकेत दिए कि यदि खेल की महाद्वीपीय संस्था अनुमति दे तो एशिया कप में भारत के लीग मैच तटस्थ स्थल पर हो सकते हैं

इस साल टी20 वर्ल्ड कप के अलावा एशिया  कप सीरीज़ भी होने वाली है. दोनों ही मौकों पर फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने का मिलेगा. टी20 वर्ल्ड कप तो ऑस्ट्रेलिया में होना है, मगर एशिया कप इस बार पाकिस्तान में है, जिस वजह से इवेंट में भारत के हिस्सा लेने पर सवाल उठ रहे थे. मगर पाकिस्तान ‌क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने साफ कर दिया कि पा‌किस्तान भारत के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप का मैच खेलने के लिए तैयार है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने  क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए यह भी साफ किया कि एशिया कप को लेकर बांग्लादेश के साथ कोई डील नहीं की गई और इस मामले का बांग्लादेश का पा‌किस्तान दौरे से कोई संबंध नहीं है.

वसीम ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखकर हमें लगता नहीं है कि भारत की टीम पाकिस्तान (Pakistan) आएगी. उन्हाेंने कहा कि हमारे पास यूएई में खेलने का विकल्‍प मौजूद है. उन्होंने उन अपवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि एशिया कप के संबंध में पाकिस्तान और  बांग्लादेश के बीच समझौता हुआ था. उन्हाेंने कहा कि इस मामले में बांग्लादेश से उनकी कोई  बातचीत नहीं हुई. एशिया कप एशियन क्रिकेट काउंसिल इवेंट है  और वह इसकी मेजबानी करेंगे. इस मामले में  कोई  और देश फैसला नहीं ले सकता.

इस साल सितंबर में पाकिस्‍तान (Pakistan) की मेजबानी में एशिया  कप का आयोजन किया जाएगा, मगर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि भारत का पाकिस्तान दौरे से इनकार के बाद पाकिस्तान इसकी मेजबानी नहीं करेगा और पाकिस्तान के बाहर इसे शिफ्ट किया जा सकता है. भारतीय रिपोर्ट्स के अनुसार टी20 एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश, श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक देश में करवाने पर विचार किया जा रहा है. मगर पाकिस्‍तान बोर्ड ने इसे अपवाह करार दिया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CBI अफसर को भी मिला प्रेजिडेंट मेडल, दीवार फांदकर चिदंबरम को किया था गिरफ्तार
Next: Bigg Boss 13: शेफाली ने शहनाज को कहा ‘सूमो पहलवान’ ……….

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.