Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक्टर नसीरुद्दीन शाह की बेटी के खिलाफ केस दर्ज, क्लीनिक में मारपीट का आरोप
  • मनोरंजन

एक्टर नसीरुद्दीन शाह की बेटी के खिलाफ केस दर्ज, क्लीनिक में मारपीट का आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
shah-2

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा शाह के खिलाफ मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। हीबा शाह पर आरोप है कि उन्होंने 16 जनवरी को एक पशु चिकित्सा क्लिनिक के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि 16 जनवरी को हीबा शाह अपने दोस्त की दो बिल्लियों की नसबंदी कराने के लिए क्लीनिक पहुंची थी लेकिन कुछ वजहों से नसबंदी नहीं हो सकी। क्लीनिक का कहना है कि उस दिन सर्जरी का काम चल रहा था जिसके चलते बिल्लियों की नसबंदी नहीं हो सकी तो हीबा गुस्से में आ गई और उसने वहां के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में क्लीनिक के स्टॉफ ने पुलिस का बताया है कि हीबा ने उन्हें कहा था कि तुम्हें नहीं पता मैं कौन हूं और इतनी देर से आप मुझे कैसे इंतजार करावा सकते हो। जब से मैं क्लीनिक में आई हूं कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा है। बिल्लियों के पिजंड़े को रिक्शे से उतारने पर भी आप लोगों में से कोई नहीं आया। 

पुलिस ने हीबा के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि हीबा ने एक अखबार से बातचीत के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि मैंने किसी को भी नहीं मारा है। बल्कि पहले मुझे गेट कीपर ने क्लीनिक के अंदर नहीं जाने दिया और फिर मुझे बड़े अजीबो गरीब सवाल करने लगा। इतना ही नहीं एक महिला कर्मचारी ने मुझे धक्का भी दिया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss 13: शेफाली ने शहनाज को कहा ‘सूमो पहलवान’ ……….
Next: CAA Protest: शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश जारी …..

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.