Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Shocking: 8 साल पहले हो गई थी भविष्यवाणी ,ब्रायंट की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत ….
  • खेल

Shocking: 8 साल पहले हो गई थी भविष्यवाणी ,ब्रायंट की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत ….

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
283690-kobe-bryant

मशहूर बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट की रविवार को दुर्घटना में मौत हो गई है. कैलिफॉर्निया के कैलाबैसस में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से ब्रायंट समेत नौ लोगों की जान चली गई. इस हादसे के बाद पूरे खेल जगत में शोक की लहर है. भारत के भी कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनके निधन पर दुख जताया है. इसी बीच 2012 का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें ब्रायंट के हेलीकॉप्टर हादसे में मौत की भविष्यवाणी कर दी गई थी.

आठ साल पहले हुई थी भविष्यवाणी
बास्केटबॉल की दुनिया में सबसे बड़े नामों में एक कोबी ब्रायंट की मौत की आशंका 2012 में जताई गई थी. दरअसल नोसो नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर आठ साल पहले ही ब्रायंट की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत की भविष्यवाणी कर दी थी. नोसो ने 14 नवंबर 2012 को ट्वीट किया था. जिसमें लिखा था, “कोबी ब्रायंट हेलीकॉप्टर हादसे में मरने वाला है.” नोसो का ये ट्वीट ब्रायंट की मौत के बाद तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी इस भविष्यवाणी से हैरान हैं.

हादसे में हुई थी नौ लोगों की मौत
बता दें कि रविवार को कैलिफॉर्निया के कैलाबैसस में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर लॉस एंजिलिस से करीब 65 किमी दूर अचानक क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर में अचानक हवा में ही आग लग गई. जिसके बाद वह चक्कर खाता हुआ नीचे आ गिरा और सभी लोगों की मौत हो गई. जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है वह कोबी का अपना पर्सनल हेलीकॉप्टर था. कोबी ब्रायंट बास्केटबॉल की दुनिया में सबसे बड़े नामों में एक हैं. उनके निधन से फैंस के बीच शोक की लहर छा गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Maruti की सबसे सस्ती BS6 कार CNG वेरिएंट के साथ हुई लॉन्च
Next: किआ सेल्टॉस 5 महीने में बिकीं 50 हजार कारें

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.