Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हुई
  • विदेश

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हुई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

चीन में कोरोना वायरस के कारण 38 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है. इस संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है. हुबेई की राजधानी वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना आरंभ हुआ था और अब यह संक्रमण दुनिया भर में फैल गया है. इस बीच, फ्रांस में एक अन्य महिला के इस बीमारी से पीड़ित होने की पुष्टि होने के साथ ही वहां इस बीमारी के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. महिला के 80 वर्षीय पिता एक चीनी पर्यटक हैं और वह भी इस बीमारी से पीड़ित हैं.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण निमोनिया होने के 7,711 पुष्ट मामले सामने आए हैं. उसने बताया कि इस बीमारी से अब तक कुल 170 लोगों की मौत हो चुकी है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायरस संक्रमण अगले 10 दिन में चरम पर पहुंच जाएगा जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों की मौत होगी. कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं. इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बापू को श्रद्धांजलि
Next: केरल: एर्नाकुलम के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत 17 घायल

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.