Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Farrukhabad Hostage Case: बर्थडे के बहाने 23 बच्चों को बुलाया घर और फिर बनाया बंधक, 11 घंटे ऑपरेशन चला यूपी पुलिस ने बचाया
  • उत्तर प्रदेश

Farrukhabad Hostage Case: बर्थडे के बहाने 23 बच्चों को बुलाया घर और फिर बनाया बंधक, 11 घंटे ऑपरेशन चला यूपी पुलिस ने बचाया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
rajexpress_2020-01_a6b2f4b5-3369-498f-ba31-c49f8879834d_Farrukhabad_Hostage_Case

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में यूपी पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें जरा सी भी चूक 23 बच्चों की जान ले सकती थी. एक तरफ घर में हथियारबंद सिरफिरे के निशाने पर 23 मासूम थे तो दूसरी तरफ यूपी पुलिस की पूरी फौज. इसके बावजूद, NSG तक को बुलाने की नौबत आ गई, लेकिन इससे पहले कि NSG मौके पर पहुंचती यूपी पुलिस ने ऑपेरशन बंधक को सफलतापूर्वक अपने अंजाम तक पहुंचा दिया. पुलिस ने हथियारबंद सिरफिरे सुभाष बाथम का एनकाउंटर कर सभी 23 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया.

11 घंटे में पुलिस ने कैसे दिया अंजाम-

आरोपी शख्स सुभाष बाथम ने बेटी के जन्मदिन पर बच्चों को घर बुलाया. बाथम के घर पर आयोजित बर्थडे पार्टी में बच्चे पहुंचे. सुभाष ने छत पर पहुंचकर बताया कि उसने बच्चों को बंधक बना लिया है. गांव वालों ने एक व्यक्ति को सुभाष से बात करने भेजा, बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी. इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, 30 मिनट बाद पुलिस फ़ोर्स पहुंची. पुलिस ने सुभाष से बातचीत शुरू की और फिर आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए. इसी दौरान मुहम्मदाबाद के एसएचओ को भी चोट लगी.

एनकाउंटर में मारे गए बदमाश सुभाष बाथम का क्रिमिनल रिकॉर्ड था. पुलिस के सामने वो बार-बार अपनी मांग बदल रहा था. बच्चों को बंधक बनाने के लिए उसने घर में तहखाना बना रखा था. घर के बाहर बारूद बिछाया था. यही नहीं, घर में हथगोले, हथियारों का जखीरा था. यानी पूरी प्लानिंग के साथ उसने मासूमों को बंधक बनाया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूटर इंडिया पर लगेगा हमेशा के लिए ‘ब्रेक, जाने क्यों
Next: विक्‍की कौशल की फिल्म Bhoot का पोस्टर तथा Teaser सामने आ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.