Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोनावायरस: अपने ही शहर में ‘कैदी’ बन गए हैं चीन के वुहान और आस-पास के 5 करोड़ लोग
  • विदेश

कोरोनावायरस: अपने ही शहर में ‘कैदी’ बन गए हैं चीन के वुहान और आस-पास के 5 करोड़ लोग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (2)

चीन के सामने हैं कई चुनौतियां

बता दें कि लोगों को उनके शहर में कैद करने के बाद अब प्रशासन के सामने कई चुनौतियां भी हैं। इन हालात में प्रशासन को इतनी बड़ी तादाद में लोगों को खाने-पीने और जरूरत का अन्य समान हर वक्त मुहैया कराना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रकों को पूर्वी चीन से वुहान की ओर 560 टन कीटाणुनाशक ले जाते देखा गया है। सरकारी मीडिया में आई फोटो में भी खाद्य पदार्थ लिए ट्रकों की लंबी लाइन दिखाई गई है। सरकारी समाचार पत्र येंग्त्ज डेली ने कहा, ‘वुहान कोई अलग थलग द्वीप नहीं हैं।’ 

बीजिंग: चीन के वुहान शहर में कोरोनावायरस फैलने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहर और आस पास के क्षेत्रों के कम से कम 5 करोड़ लोगों को कहीं बाहर जाने की इजाजत नहीं है। एक तरह से देखा जाए तो इन इलाकों के बाशिंदो को वहां बंद कर दिया गया है।

चीन की सरकार ने यह कदम शेष लोगों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाने के लिए उठाया है। बता दें कि इस वायरस के चलते अभी तक कम से कम 259 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों अन्य संक्रमित हैं।

वायरस से दुनियाभर में दहशत
इस बीच हुबेई प्रांत की सरकार ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में सब्जियां, चावल, मीट और दवाइयां उपलब्ध कराने का वादा किया है। बता दें कि ये शहर इसी प्रांत में आते हैं। गौरतलब है कि यह जानलेवा वायरस चीन के वुहान शहर से दुनिया के कई देशों में फैल चुका है।

इस वायरस के चलते कई देशों ने अपने नागरिकों को चीन जाने से सचेत किया है। यहां तक कि तमाम देश चीन के प्रभावित इलाकों से अपने नागरिकों को लाने की तैयारी कर रहे हैं और भारत ने तो वहां से अपने नागरिकों को लाना शुरू भी कर दिया है।

Post navigation

Previous: सैफ अली खान की ‘जवानी जानेमन’ ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग
Next: चीन के वुहान से 324 लोगों को भारत ला रही है एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.