Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हापुड़ में रेप के मामले में समझौता न करने पर पीड़िता पर फेंका तेजाब
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम

हापुड़ में रेप के मामले में समझौता न करने पर पीड़िता पर फेंका तेजाब

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
रेप-1

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह रेप पीड़िता पर कथित तौर पर तेजाब से हमला किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती और उसके परिजन का आरोप है कि रविवार को बलात्कार के आरोपी युवक के परिजन ने उनके घर पर पहले तो मामले में फैसला करने का दबाव बनाया और जब उन्होंने फैसले से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक के परिजन ने उन पर हमला कर दिया. वहीं पुलिस ने कहा कि मामले में तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उनका आरोप है कि बलात्कार पीड़िता के पैरों पर तेजाब से हमला किया गया.

घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश में दबिश डाली. हापुड़ के एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पूर्व में बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस पीड़िता पर तेजाब हमले की वारदात को गंभीरता से ले रही है.

थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में जून 2019 में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ था. उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले दिलशाद नामक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक्टिंग के अलावा इस कला में भी माहिर कुणाल खेमू, सामने आया टैलेंट
Next: कुमार विश्वास का AAP पर हमला

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.