Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिग बॉस 13: घर से निकलते ही हिमांशी खुराना , आसिम रियाज के भाई को किया अनफॉलो
  • मनोरंजन

बिग बॉस 13: घर से निकलते ही हिमांशी खुराना , आसिम रियाज के भाई को किया अनफॉलो

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-12

बिग बॉस 13 के घर में अब 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. शो 19वें हफ्ते में पहुंच गया है. शो ग्रैंड फिनाले के बेहद नजदीक है. 15 फरवरी को शो का फिनाले होना है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट्स के आएं कनेक्शंस भी चले गए हैं. शो में आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर घर में आईं हिमांशी खुराना के घर से बाहर जाते ही रंग बदले-बदले से नजर आए. पंजाब की ऐश्वर्या राय हिमांशी खुराना ने घर से निकलते ही आसिम रियाज के भाई उमर रियाज को इंस्टाग्राम और ट्विटर से अनफॉलो कर दिया है.

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता जैसा भी हो, लेकिन ऐसा लगता कि आसिम के भाई उमर और हिमांशी के बीच जरूर कुछ अनबन हुई है. द खबरी की मानें तो घर से बाहर आते ही हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के भाई उमर को ट्वीटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. अब हिमांशी ने ऐसा क्यों किया है ये वजह तो साफ नहीं है लेकिन इस खबर ने हिमांशी और असीम के फैंस के बीच जरूर खलबली मचा दी है.

हिमांशी और आसिम के बीच का रिश्ता कितना गहरा है, ये तो बाहर आकर पता चलेगा. लेकिन शो में सलमान खान के कहने बाद हिमांशी ने भी माना कि वो आसिम से प्यार करती हैं. घर में आसिम की निजी जिंदगी के राज भी खुले, जिसपर आसिम ने सफाई दी और कहा बाहर जाकर वो सब क्लिर कर देंगे. वहीं, घर में हिमांशी खुराना संग आसिम की बढ़ती नजदीकियों को देखकर शो में सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर आए विकास गुप्ता ने भी आसिम की गर्लफ्रेंड के बारे में बड़ा खुलासा किया था. मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की इन बातों को आसिम के भाई उमर ने झूठा बताया था.

Post navigation

Previous: 251 रुपये के प्लान में Reliance Jio दे रहा है 2GB डेली डाटा
Next: Delhi Elections 2020:AAP घोषणापत्र की प्रमुख बातें,24 घंटे खुलेंगे बाजार, पढ़ाया जाएगा देशभक्ति का कोर्स

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.