Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी पुलिस के सिपाही को नहीं मिली शादी की छुट्टी
  • उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के सिपाही को नहीं मिली शादी की छुट्टी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
PicsArt_12-23-09.54.461

शादी के लिए कथित तौर पर छुट्टी नहीं मिलने से परेशान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में तैनात एक सिपाही ने ट्विटर पर अपनी परेशानी का जिक्र किया, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी छुट्टी मंजूर कर दी. झांसी निवासी सिपाही यशवेंद्र सिंह मथुरा के थाना सदर बाजार में तैनात हैं. उन्होंने गत माह आठ फरवरी को अपनी शादी तय होने की सूचना देते हुए 14 दिन का अवकाश मांगा था, लेकिन किसी वजह से उन्हें अवकाश नहीं मिला, उल्टा लखनऊ में आयोजित ‘डिफेंस एक्सपो’ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में जिले से भेजे जा रहे 150 पुलिसकर्मियों के दल के साथ उन्हें 30 जनवरी को वहां के लिए रवाना कर दिया गया.


परेशान सिपाही ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और डीजीपी को टैग करके शादी के कार्ड के साथ ट्वीट किया कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली है और वह लखनऊ ड्यूटी में फंसा हुआ है.

डीजीपी कार्यालय की नजर उस ट्वीट पर पड़ी और उनकी छुट्टी स्वीकृत कर दी गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आगरा में परिवार से मिलने चीन से आया शख्स, बीमार पत्नी की जांच करवाने पहुंचा अस्पताल
Next: Oppo A8 और F15s अगले महीने हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.