Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Maruti S-Presso CNG हुई पेश
  • बिजनेस

Maruti S-Presso CNG हुई पेश

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Untitled-design-3

Maruti Suzuki ने अपने पिछले दिनों लॉन्च हुए कॉम्पैक्ट हैचबैक कार S-Presso का CNG वेरिएंट Auto Expo 2020 में पेश किया है। Auto Expo 2020 में पेश किया गया Maruti Suzuki S-Presso कंपनी का छठा CNG प्रोडक्ट्स हैं। कंपनी ने ग्रीन मिशन को सपोर्ट करते हुए अपने दो और ग्रीन एनर्जी कारें Swift Hybrid और कॉन्सेप्ट कार Futuro-e भी पेश किया है। पिछले साल लॉन्च हुए S-Presso को 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था।

इस हैचबैक के CNG वेरिएंट के साथ कई एडिशनल फैक्टरी फिट एक्सेसरीज भी दिए हैं। इसमें रूफ स्प्वॉयलर्स, डोर पैनल्स और बंपर्स पर भी फोकस किया गया है। Maruti S-Presso CNG में इसके पेट्रोल वेरिएंट की तरह ही 998cc का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, इसके पावर जेनरेशन और टॉर्क कैपेसिटी के बारे में फिलहाल कोई घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, ये हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इसके पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले इस CNG वेरिएंट में कम पावर दिया जा सकता है।

इसके पेट्रोल वेरिएंट में 67 बीएचपी की पावर और 90NM का टॉर्क दिया गया है, जो कि फाइव स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ आता है।

Auto Expo 2020 में S-Presso CNG वेरिएंट को केवल पेश किया गया है। इसके अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। इस वेरिएंट को Auto Expo 2020 के तुरंत बाद भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Maruti Suzuki ने इससे पहले अपने अन्य हैचबैक Alto, Ertiga और WagonR के भी CNG मॉडल्स को लॉन्च किया है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुज़ुकी ने भारत में हटाया कताना मोटरसाइकल से पर्दा
Next: श‍िक्षक के गले पर मारा चाकू, हालत गंभीर-आरोप‍ित फरार

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.