Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन में एक दिन में 73 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 636 पर पहुंची
  • विदेश

चीन में एक दिन में 73 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 636 पर पहुंची

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturetu

चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से गुरुवार को और 73 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 636 पर पहुंच गई. साथ ही कोरोना वायरस से पुष्ट मामलों की संख्या करीब 31,000 हो गई.
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी वुहान में गुरुवार को 69 लोगों की मौत हो गई जबकि जिलिन, हेनन, ग्वांगडोंग और हैनान प्रांतों में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है.आयोग ने बताया कि गुरुवार को 73 लोगों की मौत हो गई जबकि 3,143 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने के नये मामले दर्ज किए गए. कोरोना वायरस की चपेट में आए मामलों की कुल संख्या 31,161 पर पहुंच गई है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग बताया कि गुरुवार तक संक्रमण से पीड़ित करीब 1,540 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. चीनी अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तक देश में रह रहे 19 विदेशी नागरिकों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई. हालांकि उन्होंने उनकी नागरिकता के बारे में खुलासा नहीं किया. गुरुवार को मारे गए लोगों में से एक चीनी डॉक्टर ली वेनलियांग है जो उन आठ व्हिसब्लोअर में से एक था जिसने डॉक्टरों को कोरोना वायरस के फैलने के बारे में आगाह किया था लेकिन पुलिस ने उस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था.ली की वुहान में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss 13: आरती सिंह को महंगी पड़ी ये भूल, भाभी कश्मीरा को कर दिया है नाराज
Next: मार्च में आ सकता है iPhone 9, कीमत होगी कम और मिलेंगे ये फीचर्स

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.