Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन के हुबेई में फंसे केरल के 15 छात्र कोच्चि पहुंचे, थर्मल जांच के बाद अलग वार्ड में कराए गए भर्ती
  • देश

चीन के हुबेई में फंसे केरल के 15 छात्र कोच्चि पहुंचे, थर्मल जांच के बाद अलग वार्ड में कराए गए भर्ती

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
sciencesource_ss2413465

कोच्चि, पीटीआइ। चीन में तेजी से फैल रहे घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दुनिया के मुल्‍कों ने अपने नागरिकों को निकालने शुरू कर दिए हैं। भारत ने भी चीन में बचे अपने नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कवायद के तहत चीन के हुबेई प्रांत में फंसे केरल के 15 छात्र कोचीन स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे। स्‍थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन छात्रों की थर्मल स्‍क्रीनिंग की गई ताकि पता लगाया जा सके कि वे कहीं कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छात्र कुनमिंग हवाईअड्डे से बैंकॉक पहुंचे जिनको एयर एशिया के विमान से यहां लाया गया। थर्मल जांच के बाद छात्रों को एम्बुलेंस से सीधे कलमस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उन्‍हें अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों के रिश्तेदार हवाईअड्डे पर उनसे मिलने पहुंचे थे लेकिन उन्हें छात्रों से मिलने नहीं दिया गया।

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को राज्‍यसभा में बताया था कि अभी भी 80 भारतीय छात्र वुहान में हैं। इसमें वे दस छात्र भी शामिल हैं जिन्हें बुखार होने के चलते चीनी प्रशासन ने वुहान छोड़ने की अनुमति नहीं दी थी। वहीं 70 अन्य भारतीय छात्रों ने एयर इंडिया के दो विमानों से देश लौटने से इन्कार कर दिया है। विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय दूतावास इन सभी छात्रों के संपर्क में है और उनकी हालात पर नजर बनाए हुए है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Suzuki Jimny हुई पेश, दमदार पेट्रोल इंजन के साथ 4×4
Next: Maruti Suzuki ने लॉन्च की BS6 7-सीटर CNG कार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.