Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Mercedes ने पेश किया Volocopter
  • बिजनेस

Mercedes ने पेश किया Volocopter

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
i6ner

ऑटो एक्स्पो 2020 में इस बार अब तक के सबसे अनोखे व्हीकल्स को पेश किया गया है और इसका एक नमूना Mercedes-Benz ने Auto Expo 2020 में भी दिया है। यहां हम आपको मर्सिडीज बेंज द्वारा पेश की गई अब तक कंपनी सबसे फास्ट कार के साथ-साथ दूसरे दिन पेश किए गए Volocopter Concept के बारे में बता रहे हैं। Volocopter Concept ऑटो एक्स्पो में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था और यह होना भी लाजमी है, क्योंकि यह एक ड्राइवरलेस फ्लाइंग कार (Flying Car) है जो कि दो पैसेंजर्स को लेकर उड़ सकती है।

Mercedes Benz ने अपने दर्शकों को अपनी फ्लाइंग कार कॉन्सेप्ट वोलोकॉप्टर पेश करके रोमांचित किया है। Volocity 1.3 स्केल को ग्रेटर नोएडा स्थित एक्स्पो मार्ट में हॉल नंबर 15 में डिस्प्ले किया गया था। इस फ्लाइंग कार को ड्रॉन टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है और इस एयरक्राफ्ट में कम से कम दो पैसेंजर आसानी से बैठ सकते हैं।

ये सस्ती ऑन-डिमांड एयर टैक्सी सर्विस की पेशकश और लोगों को उनकी डेस्टिनेशन तक उड़कर ले जाकर उनका समय बचाने के उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है और वोल्कॉप्टर अपने विमानों को केवल कम दूरी पर चलाने के लिए है। यह 18 रोटर्स के साथ 2X प्रोटोटाइप के साथ आता है जिसमें 30 मिनट की उड़ान का समय होता है। अर्बन मोबिलिटी के लिए एक पूरी तरह से नए रास्ते खोलने के उद्देश्य के लिए Volocopter 27 किमी की अधिकतम रेंज को पूरा कर सकता है।

मर्सिडीज-बेंज ने वर्तमान में सिर्फ एक कॉन्सेप्ट को पेश किया है। कंपनी यूरोपीय एविएशन सेफ्टी ऑथोरिटी से एक कमर्शियल सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह अगले 2-4 सालों में अपना पहला कर्मशियल रूट शुरू कर सकती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MG ने पेश की फुल-साइज़ SUV ग्लॉस्टर, मिलेगा दमदार इंजन
Next: चार्जिंग में 300 km चलने वाली पहली बाइक

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.