Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शायर मुनव्वर राणा की बेटी से बोले BJP सांसद सतीश गौतम- भारत में घुटन महसूस कर रही हैं तो चली जाएं पाकिस्तान
  • देश
  • राजनीति

शायर मुनव्वर राणा की बेटी से बोले BJP सांसद सतीश गौतम- भारत में घुटन महसूस कर रही हैं तो चली जाएं पाकिस्तान

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (25)

अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सतीश गौतम (Satish Gautam) ने कहा है कि अगर वह (सुमैया राणा) भारत में घुटन महसूस कर रही हैं तो वह पाकिस्तान जाने के लिए आजाद हैं.

अलीगढ़: देशभर में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध जारी है. दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में मुस्लिम महिलाएं करीब दो महीने से इस कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर धरना दे रही हैं. केंद्र सरकार साफ कर चुकी है कि किसी भी कीमत पर इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा. CAA के खिलाफ और इसके समर्थन में देश के कई राज्यों में रैलियां निकाली जा रही हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी CAA विरोधी रैली का आयोजन किया गया था. मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) की बेटी सुमैया राणा (Sumaiya Rana) ने इस रैली में हिस्सा लिया था और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया था. अब अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सतीश गौतम (Satish Gautam) ने कहा है कि अगर वह (सुमैया राणा) भारत में घुटन महसूस कर रही हैं तो वह पाकिस्तान जाने के लिए आजाद हैं.

सांसद सतीश गौतम ने कहा, ‘अगर सुमैया राणा देश में घुटन महसूस कर रही हैं तो उनके लिए पाकिस्तान जाने के कई रास्ते खुले हैं. भारत में कोई भी आजादी से अपनी बात रख सकता है.’ बताते चलें कि अलीगढ़ में आयोजित की गई CAA विरोधी रैली में सुमैया ने कहा था, ‘मौजूदा समय में भारत का माहौल काफी क्रूर हो गया है और ऐसे हालातों में यहां घुटन महसूस हो रही है.’ बता दें कि मुनव्वर राणा की दोनों बेटियों (सुमैया और फौजिया) पर लखनऊ में CAA के खिलाफ रैली में हिस्सा लेने पर केस दर्ज किया गया है. बेटियों पर FIR होने के बाद मुनव्वर राणा ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘मेरी बेटियों के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया, लेकिन अमित शाह के बारे में क्या कहेंगे, जिन्होंने लखनऊ में हजारों लोगों को संबोधित किया. जनसभा में निश्चित तौर पर चार से ज्यादा लोग थे. दो अलग-अलग व्यक्तियों के लिए एक कानून के दो पहलू कैसे हो सकते हैं.’

Post navigation

Previous: राहुल गांधी बोले- BJP और RSS के DNA में आरक्षण खत्म करना, हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे
Next: Hero के इस Scooter पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.