Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर 19 फरवरी को राम मंदिर ट्रस्‍ट की अहम बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर 19 फरवरी को राम मंदिर ट्रस्‍ट की अहम बैठक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
ram_temple_modal_1578456224

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा उसकी देखरेख के लिए बनाए गए ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव किए जाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के दिल्ली ऑफिस में यह बैठक शाम को पांच बजे रखी गई है

इसके अलावा राम मंदिर निर्माण कब से शुरू करना है, इसे लेकर भी ट्रस्ट की बैठक में घोषणा की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो बैठक में आगामी रामनवमी या अक्षय तृतीया से राम मंदिर का निर्माण शुरू करने पर सहमति बन सकती है। वहीं अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर का निर्माण रामनवमी या हनुमान जयंती पर शुरू हो सकता है। मंदिर निर्माण से पहले गर्भगृह में विराजमान रामलला को शास्त्रीय विधान से अलग कर दूसरी जगह रखा जाएगा।

इसके बाद गर्भगृह का शिलान्यास होगा, जिसकी पहली ईंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रख सकते हैं आपको बता दें कि अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के परासरन को राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया गया है। परासरन के अलावा इस ट्रस्ट में एक शंकराचार्य समेत पांच सदस्य धर्मगुरु ट्रस्ट में शामिल हैं।

साथ ही अयोध्या के पूर्व शाही परिवार के राजा विमलेंद्र प्रताप मिश्रा, अयोध्या के ही होम्योपैथी डॉक्टर अनिल मिश्रा और कलेक्टर को ट्रस्टी बनाया गया है। ट्रस्ट में सिर्फ प्रयागराज के ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज को शामिल किया गया है। इसके अलावा ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े को भी स्थान दिया गया है, लेकिन अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास को ट्रस्ट की मीटिंग में वोटिंग का अधिकार नहीं होगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में फिर बदला मौसम इन इलाकों में फिर दस्तक देगी ठंड
Next: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.