Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमानतुल्लाह की जीत पर मेरठ में जश्न मना रहे थे परिजन, UP पुलिस ने की पिटाई
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति

अमानतुल्लाह की जीत पर मेरठ में जश्न मना रहे थे परिजन, UP पुलिस ने की पिटाई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download (25)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मारपीट के आरोप को सिरे से खारिज किया है. पुलिस ने सफाई दी कि बिना अनुमति के जुलूस निकला जा रहा था. इसके बाद उनको सिर्फ रोका गया है. पुलिस का कहना है कि बिना इजाजत जुलूस निकालने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमानतुल्लाह खान के परिजनों और रिश्तेदारों की पुलिस द्वारा पिटाई करने का आरोप लगा है. अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. आरोप है कि मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के आगवानपुर गांव में अमानतुल्लाह खान के परिजनों और रिश्तेदारों की पुलिस ने पिटाई की है. यह आरोप अमानतुल्लाह खान के परिजनों और रिश्तेदारों ने खुद वीडियो जारी कर लगाया.

अमानतुल्लाह खान के परिजनों और रिश्तेदारों का कहना है कि योगी की पुलिस ने मारपीट करने के साथ अभद्रता भी की.उनका आरोप है कि हम दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से अमानतुल्लाह खान की जीत पर जश्न मना रहे थे और मिठाई बांट रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंची और अभद्रता व मारपीट की.

वहीं, यूपी पुलिस ने मारपीट करने के आरोप को सिरे से खारिज किया है. पुलिस ने सफाई दी कि बिना अनुमति के जुलूस निकला जा रहा था. उनको यह समझाया गया है कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे माहौल खराब हो. इसके बाद उनको सिर्फ रोका गया है. पुलिस का कहना है कि बिना इजाजत जुलूस निकालने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है और मारपीट के आरोप निराधार हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले अमानतुल्लाह खान मूल रूप से मेरठ के अफगानपुर के रहने वाले है. अमानतुल्लाह खान की जीत पर उनके परिजन और रिश्तेदार मेरठ में जश्न मना रहे थे. यूपी पुलिस पर आरोप है कि जश्न मना रहे लोगों और अमानतुल्लाह खान के चचेरे भाई से पुलिस ने अभद्रता की और मारपीट की. आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की भतीजी, परिजनों और रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर ये आरोप लगाए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुभाष चोपड़ा ने कहा की मैं चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेता हूं
Next: RCB ने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाई फोटो और नाम- कोहली भड़के, चहल हैरान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.