Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी: BJP विधायक पर रेप का आरोप, पीड़िता बोलीं- चुनाव के दौरान होटल में लाकर रखा, 30 दिन तक किया मेरा रेप
  • उत्तर प्रदेश

यूपी: BJP विधायक पर रेप का आरोप, पीड़िता बोलीं- चुनाव के दौरान होटल में लाकर रखा, 30 दिन तक किया मेरा रेप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturejehrw

भदोही से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी समेत उनके परिवार के छह लोगों पर एक महिला ने महीनों बलात्कार करने का आरोप लगाया है. इसके बाद ज़िले की राजनीति में हड़कंप मच गया. एसपी ने पूरी जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है. 15 दिन में जांच रिपोर्ट आएगी. विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने इसे सियासी साज़िश और फ़र्ज़ी मामला बताया. पीड़िता का कहना है कि पहले भाजपा विधायक का भतीजा संदीप तिवारी शादी का झांसा देकर उससे महीनों तक रेप करता रहा और उसके बाद विधायक सहित उसके परिवार के अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए. 

पीड़िता का कहना है कि यहां के विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने उसमे शादी का झांसा देकर छह साल तक मेरा शोषण किया. जब मैंने शादी को लेकर दवाब डाला तो बहुत परेशान किया गया और जब मना कर दिया तब मुझे यह फैसला लेना पड़ा. महिला मुंबई की रहने वाली है. उसके मुताबिक वो ट्रेन में संदीप तिवारी से मिली. संदीप ने शादी की बात कहकर उसका शारीरिक शोषण किया. फिर  विधायक सहित उनके दूसरे करीबियों ने भी उसके साथ बलात्कार किया

पीड़िता के मुताबिक साल  2017 में जब विधान सभा चुनाव चल रहा था, उसी वक्त संदीप उसे यहां लेकर आये और ग्लोरी होटल में रखा. वहां पीड़िता 30 दिन तक थी उसी दौरान रविंद्रनाथ त्रिपाठी, चंद्र भूषन त्रिपाठी, दीपक तिवारी, नितीश तिवारी और  प्रकाश तिवारी ये सभी लोग एक-एक दिन छोड़ कर आते थे और उसके साथ रेप करते थे. 

इस मामले पर भाजपा विधायक रविंद्र त्रिपाठी का कहना है कि जिसमें भी सही तथ्य सामने आते हैं और भारत में ही नहीं और उत्तर प्रदेश में तमाम एजेंसियां है. इसकी जांच होनी चाहिए. कहीं भी अगर दोष सिद्ध हो जाता है तो मैं और मेरा पूरा परिवार फांसी के तख़्त पर चढ़ने के लिए तैयार रहेगा.

Post navigation

Previous: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे.
Next: देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.