Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में रेप पीड़िता के पिता की आरोपी ने की हत्या
  • उत्तर प्रदेश

यूपी में रेप पीड़िता के पिता की आरोपी ने की हत्या

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturetjej

फिरोजाबाद में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी ने लड़की के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. लड़की के घरवालों का कहना है कि रेप के छह महीने बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था. वह घरवालों को मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था. आरोप है कि इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया. अब पिता की मौत के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. हत्या का आरोप रेप के अभियुक्त आचमन उपाध्याय पर है. उसपर छह महीने पहले जिले के एसपी के दबाव में थाने की पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया.

रेप पीड़िता के चाचा ने बताया, ‘पुलिस चाहे तो 24 घंटे में आदमी को धरती में से खोद कर ले आएगी. पुलिस का तो यह काम है, लेकिन कुछ नहीं हुआ. धरती उसे खा गई या आसमान निगल गया. जबकि बार-बार हम बोलते थे कि वो यहां घूम रहा है..वहां घूम रहा है. वह दिखाई दे रहा था. उसका मकान भी चंद कदमों की दूरी पर है. लेकिन पुलिस प्रशासन हमसे बोल रहा था कि आप उसके पीछे जाइये. उसको पकड़िये फिर हमें फोन करिये, तब हम वहां आ जाएंगे. लेकिन जब हमें ही पकड़ना पड़ेगा तो पुलिस का क्या काम होगा? घर वाले कहते हैं कि आरोपी उन्हें केस वापस ना लेने पर जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहा था. अगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया होता तो पिता की जान नहीं जाती. 

लड़की के चाचा ने बताया कि बार-बार धमकी मिल रही थी कि केस वापस ले लो नहीं तो हम किसी को मार देंगे. पांच दिन पहले भी फोन पर धमकी आई थी कि 5 से 10 दिन के अंदर हम मार देंगे आपको या किसी को. हमने थाने में एफआईआर दर्ज कराई लेकिन उसके बाद भी न कोई आश्वासन मिला और न ही पुलिस के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया. 

इस तरह हत्या हो जाने पर आगरा जोन के आईजी खुद फिरोजाबाद पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस की कारस्तानी पता चलने पर उन्होंने तीन को सस्पेंड कर दिया. आगरा जोन के आईजी ए सतीश गणेश ने कहा, ‘जो शुरुआती छानबीन हमलोगों ने की हुई है उसमें यह पाया है कि जो थाने लेवल पर है उसमें काफी लापरवाही बरती गई है. इस संबंध में जो दोषी थे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है. दो थाना प्रभारी और एक चौकी इंचार्ज को निलंबित भी किया गया है. इसके साथ-साथ एसपी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+, Galaxy S20 Ultra और Galaxy Z Flip का प्री-रिजिस्ट्रेशन भारत में शुरू
Next: Oppo Reno 3 Pro में होगा डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा, अमेज़न और प्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.