Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीन: कोरोना वायरस से हुबेई में एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नए मामले आए सामने
  • विदेश

चीन: कोरोना वायरस से हुबेई में एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नए मामले आए सामने

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureh42yh2

चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई. प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है. चीन को देश भर में इससे जुड़े मामलों के आंकड़े गुरुवार को जारी करने हैं.

चीन में बुधवार तक घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए थे. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात यहां पहुंची थी. टीम ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है.

Post navigation

Previous: Oppo Reno 3 Pro में होगा डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा, अमेज़न और प्लिपकार्ट पर टीज़र जारी
Next: राम नवमी पर शुरू नहीं हो पाएगा राम मंदिर का निर्माण, ये है वजह

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.