Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उन्नाव सपा के पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला। …….
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

उन्नाव सपा के पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला। …….

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (4)

समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला हुआ है. पूर्व सभासद के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर ने मामूली कहासुनी के दौरान घटना को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पूर्व सभासद को गोली मारने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हिस्ट्रीशीटर अंशु सविता के साथी पर लगा आरोप

उन्नाव में एसपी ऑफिस से महज एक किलोमीटर की दूरी पर गोलीकांड से हड़कंप मच गया. यहां उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के दारोगा मोहल्ले में समाजवादी पार्टी से पूर्व में सभासद रहे शैलेन्द्र को गोली मारी गई है. गोली मारने का आरोप हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर लगा है. बताया जा रहा है कि सपा के पूर्व सभासद शैलेन्द्र अपनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बैठे थे, आरोप है कि तभी हिस्ट्रीशीटर अंशु सविता और उसके साथी वहां पहुंचे और मोबाइल में किसी से गाली गलौज कर रहे थे, तभी अंशु सविता के साथी ने पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.

पूर्व सभासद को गोली मारे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सभासद को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे. पुलिस ने घायल पूर्व सभासद का हाल जाना फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next: मोहन भागवत पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.