Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में सुबह 5 बजे हुई मुठभेड़, पुलिस ने 2 बदमाशों से किया ढेर
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में सुबह 5 बजे हुई मुठभेड़, पुलिस ने 2 बदमाशों से किया ढेर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
Capturetj46r
दिल्ली पुलिस ने सोमवार तड़के करीब 5 बजे हुई जबरदस्त मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर दिया. मारे गए बदमाशों का नाम राजा कुरैशी पहलवान उर्फ रफीक और रमेश उर्फ राजू उर्फ बहादुर है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ दोनों की मुठभेड़ उस वक्त हुई जब वे मां आनन्दमयी मार्ग तुगलकाबाद के रास्ते ओखला मंडी इलाके की ओर जा रहे थे. दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने सोमवार को समाचार एजेंसी को बताया, “मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों ने हमारी टीमों पर भी जमकर फायरिंग की. चूंकि, पूरी टीम बुलेटप्रूफ जैकेट्स और हथियारों के बीच थी, इसलिए सेफ हो गयी. बदमाशों द्वारा पुलिस की वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं.” मुठभेड़ सुबह पांच बजे के करीब तब हुई जब दोनों बदमाशों को आवाज देकर पुलिस टीम ने सरेंडर करने को कहा. जवाब में पहले तो बदमाश मौके से भागने लगे. उसके बाद उन्होंने पीछे दौड़ रहे पुलिस टीम के सदस्यों पर ही गोलियां झोंकनी शुरू कर दीं.

बचाव और जवाब में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम को भी गोलियां चलानी पड़ीं. कुछ देर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में बदमाश गोलियां लगने से जख्मी हो गये. उन्हें पास ही स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पता चला है कि, मुठभेड़ में ढेर राजा पहलवान विकास कुंज इंद्रपुरी, लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला था.  जबकि उसका दूसरा मारा गया साथी बदमाश रमेश राजू महालक्ष्मी एन्क्लेव, शिव विहार, करावल नगर दिल्ली में रहता था.

पता चला है कि मारे गये राजा बदमाश के खिलाफ गाजियाबाद के लोनी थाने में हत्या के दो मामले दर्ज थे. इसके अलावा उसके खिलाफ दिल्ली व गाजियाबाद के अन्य थानों में भी कई संगीन वारादातों को अंजाम देने के केस दर्ज थे. गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में उसका आतंक था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, “बीती 12 फरवरी को रात करीब 9 बजे राजा पहलवान और रमेश राजू ने दो पुलिसकर्मियों पर ही गोली चला दी थी. एक प्रापर्टी डीलर पर भी उसी वक्त दोनों ने गोलियां चलाई थीं.” उस घटना के कुछ देर बाद ही दोनों रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली की सीमा से गाजियाबाद में जा पहुंचे. वहां लोनी में रिजवान नाम के शख्स को गोली मार दी. ढेर हुए बदमाश रमेश राजू के खिलाफ दिल्ली के करावल नगर थाना, सराय रोहिल्ला थाना, और खजूरी खास में कई आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर
Next: चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.