Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसा कमजोर
  • बिजनेस

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसा कमजोर

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Capture5

कोरोना वायरस को लेकर फैली चिंताओं के बीच शुरुआती कारोबार में मंगलवार को रुपया 10 पैसे टूट गया. डॉलर के मुकाबले यह 71.42 पर खुला.मुद्रा कारोबारियों के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर दुनियाभर चिंताजनक माहौल है. इसके चलते निवेशकों का रुख भी सावधानी भरा बना हुआ है. इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर दबाव पड़ा है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 71.42 पर खुला. यह पिछले बंद के स्तर से 10 पैसे कमजोर की स्थिति है.

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.32 पर बंद हुआ था. इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल भाव 1.13 प्रतिशत टूटकर 57.02 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है. आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शेयर बाजारों से 374.06 करोड़ रुपये की पूंजी निकासी की. सुबह के कारोबार में 10 साल की परिपक्वता अवधि वाले सरकारी बांड पर प्रतिफल 6.39 प्रतिशत रहा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दूरसंचार विभाग को एयरटेल ने 10,000 करोड़ तक रुपये का भुगतान किया
Next: घर जाने के लिए नहीं मिला कोई साधन तो सरकारी बस चुरा ले गया शख्स

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.