Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में भीषण आग
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में भीषण आग

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
22-vehicles-of-fire-brigade-in-Narela-plastic-factory.-Bharat-Connect-700x405

लखनऊ में मोहनलालगंज इलाके के तरुण ऑटो बजाज शोरूम में देर रात अचानक आग के शोले धधकने लगे। आस-पास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, आग से शोरूम की दूसरी मंजिल में रखे टायर और अन्य स्प्रेयर पार्ट जलने से भारी नुकसान हुआ है पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के यूपीएएल फैक्टरी के पास चौक निवासी तरुण रस्तोगी का बजाज ऑटो शोरूम है।

शोरूम की दूसरी मंजिल पर अचानक धुआं और आग उठने लगी। इसकी सूचना आसपास के रहने वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के साथ शोरूम मालिक तरुण भी पहुंचे इस दौरान दमकल के चार वाहन भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। आग इस कदर फैल रही थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

इस दौरान दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, मालिक तरुण रस्तोगी ने बताया कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर बाइक के टायर और स्प्रेयर पार्ट रखे थे, यहां शॉर्ट शर्किट होने का कोई सवाल ही नहीं है।

शोरूम की ऊपरी मंजिल में बिजली का केबल और तार ही नहीं है। ऐसे में आग कैसे लगी। उधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि पास के गेस्ट हाउस में हो रही आतिशबाजी इसकी वजह हो सकती है। मोहनलालगंज कोतवाल गऊदीन शुक्ल का कहना है कि आग से शोरूम को भारी नुकसान हुआ है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तापस पॉल की मौत को लेकर ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Next: जेएनयू देशद्रोह मामले की दिल्ली की अदालत में हुई सुनवाई

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.