Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PM मोदी के लिट्टी खाने की तस्वीर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव बोले
  • राजनीति

PM मोदी के लिट्टी खाने की तस्वीर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव बोले

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureilyl

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को इंडिया गेट के नजदीक स्थित राजपथ पर चल रहे हुनर हाट में जा कर लिट्टी चोखा का आनंद लिया था. बाद में नरेंद्र मोदी ने उस तस्वीर को भी शेयर किया था. प्रधानमंत्री के द्वारा तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया में इसे लेकर जमकर चर्चा हुई थी. कई लोगों ने प्रधानमंत्री के लिट्टी चोखा खाने को बिहार चुनाव से जोड़कर भी देखा था. अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिट्टी चोखा खाने के लिए धन्यवाद दिया है साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके पुराने वादे भी याद दिलाए हैं. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है.

राजद नेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘प्रसिद्ध और स्वादिष्ट बिहारी खाना पसंद करने के लिए पीएम का धन्यवाद! क्योंकि बिहार के सीएम नहीं पूछ सकते, इसलिए मैं आपका ध्यान बिहार की उन जायज मांगों की ओर ले जाना चाहता हूं, जो काफी लंबे समय से लंबित हैं. विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, बाढ़ राहत कोष और “आयुष्मान भारत” का फंड.’

दरअसल, पीएम मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद हुनर हाट में पहुंचे थे. हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने किया है. पीएम मोदी ने हुनर हाट (Hunar Haat) में लगभग 50 मिनट बिताए थे और यहां मौजूद लोगों से बात भी की थी. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे. इस बारे में सरकार के सूत्रों ने कहा कि, जब उन्हें पता चला कि पीएम मोदी हुनर हाट आए हैं तो वो भी हैरान रह गए. इसकी एक तस्वीर भी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ”मैंने दोपहर के खाने में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा खाया और साथ में गर्म-गर्म चाय पी”.

 

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, लिखा- ‘सभी हिंदू-मुस्लिम, सीएए, एनआरसी में व्यस्त है उधर भारत का कर्ज बढ़कर…’
Next: पाकिस्तान के अदालत ने धर्मांतरित हिन्दू लड़की की शादी को अमान्य किया घोषित

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 8 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 9 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.