Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जर्मनी: हनाऊ शहर में अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
  • विदेश

जर्मनी: हनाऊ शहर में अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturerygh

जर्मनी का हनाऊ शहर अंधाधुंध फ़ायरिंग से थर्रा उठा. बुधवार रात दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रात दस बजे के क़रीब दो हुक्का बार को निशाना बनाया. एक स्थानीय प्रसारक ने बताया कि हमले दो हुक्का लाउंज में हुए. पुलिस ने बताया कि इस हमले में पांच अन्य लोग घायल हो गए. हमलावरों की तलाश की जा रही है. उसने बताया कि पहला हमला रात करीब 10 बजे हुआ. इस हमले के बाद एक गहरे रंग के वाहन को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया और एक अन्य स्थान पर भी गोलीबारी हुई. पुलिस ने घटनास्थलों की घेराबंदी कर दी है.

पुलिस की ओर जारी किए गए संक्षिप्त बयान में पीड़ितों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. बयान में कहा गया है कि हमले के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है. हनाऊ के मेयर क्लाउस कामिंस्की ने ‘बिल्ड’ समाचार पत्र से कहा, “यह भयानक शाम है जिसे हम हमेशा दुखी होकर याद करेंगे.”

क्षेत्रीय सरकारी प्रसारक ‘हेस्सिचर रुंडफंक; ने सूत्रों का हवाला दिए बिना बताया कि पहला हमला शहरों के बीच बने एक हुक्का लाउंज में हुआ. उसने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने आठ या नौ गोलियां चलने की आवाज सुनीं और इसके बाद हमलावर शहर के एक अन्य हुक्का लाउंज में गए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रिंसिपल ने छात्रों को बताए नकल करने के तरीके, कहा- आंसरशीट के अंदर 100 रुपये का नोट डाल देना और…
Next: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता ‘अटका’ नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- बाद में होगा बड़ा समझौता

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.