Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टोयोटा वेलफायर फरवरी 2020 में भारत में होगी लॉन्च
  • बिजनेस

टोयोटा वेलफायर फरवरी 2020 में भारत में होगी लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturehgcghc

भारत में लग्ज़री MPV सैगमेंट पर कार कंपनियों ने फोकस करना शुरू कर दिया है. कई कंपनियों ने अपनी लग्ज़री MPV बाज़ार में उतारी हैं और कई कंपनियां इसपर अपनी राय तय कर चुकी हैं. इस लिस्ट में अब टोयोटा भी शामिल होने वाली है और कंपनी भारत में 26 फरवरी को टोयोटा वेलफायर MPV लॉन्च करेगी. इस कार के केबिन को काफी लग्ज़री बनाया गया है और कंपनी ने एक्सटीरियर पर भी अच्छा काम किया है. कुल मिलाकर लग्ज़री के मामले में ये का बहुत बेहतर विकल्प है. बिल्कुल नई टोयोटा वेलफायर का मुकाबला मर्सडीज़-बैंज़ वी-क्लास से होने वाला है.

टोयोटा इंडिया देश में इस लग्ज़री MPV को पूरी तरह आयात करेगी जिसका सीधा असर इसकी कीमतों पर होगा, यानी ये महंगी MPV होगी. टोयोटा वेलफायर की एक्सशोरूम कीमत 90 लाख रुपए के करीब होगी जिससे इसका मुकाबला वी-क्लास से कीमत में भी होगा. प्रिमियम बनाने के लिए टोयोटा ने वेलफायर के चेहरे पर खूब सारा क्रोम वर्क किया है, इसके साथ ट्विन एलईडी हैडलैंप सेटअप, आकर्षक लुक और पैनी कैरेक्टर लाइन्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और साफ कांच वाला टेललैंप दिया है. कार के साथ नीले कलर ने इसके हाईब्रिड होने के संकेत दिए हैं. MPV की अंडरपिनिंग्स टोयोटा अल्फार्ड से ली गई हैं और वेलफायर को बड़े और बॉक्सी आकार का फुल-साइज़ MPV बनाया गया है.

टोयोटा वेलफायर MPV के केबिन को काफी लग्ज़री बनाया जाएगा जिसके डैशबोर्ड, डोर पैनल्स और स्टीयरिंग व्हील पर वुडन इनले दिया जाएगा जैसा इनोवा क्रिस्टा में मिला है. MPV के सामान्य वेरिएंट के साथ संभवतः बेज इंटीरियर के साथ फॉक्स लैदर अपहोल्स्ट्री, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे. कार की सीटिंग को वैकल्पिक तौर पर कस्टमाइज़ किया जा सकता है. कंपनी ने वेलफायर MPV में 2.5-लीटर पेट्रोल-हाईब्रिड इंजन लगाया है. ये हाईब्रिड इंजन 178 bhp पावर और 235 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इस इंजन को ई-सीवीटी यूनिट से लैस किया गया है.

Post navigation

Previous: निर्भया के दोषी विनय ने जेल में दीवार पर सिर मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, 3 मार्च को होनी है फांसी
Next: Android 11 डेवलपर प्रिव्यू हुआ जारी

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.