Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ट्रंप परिवार के साथ क्या ताजमहल देखने नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
  • विदेश

ट्रंप परिवार के साथ क्या ताजमहल देखने नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturecccccc

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सोमवार को आगरा में ताजमहल (Taj Mahal) देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है. आधिकारिक सूत्रों ने यह बात कही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को दोपहर के करीब अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा. अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रंप ताजमहल के दीदार के लिए सोमवार की दोपहर आगरा रवाना होंगे और दौरे के अंतिम चरण में वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी के आगरा जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का ताजमहल जाना उन्हें ऐतिहासिक धरोहर को अपनी सुविधा के अनुसार देखने का मौका देना है, इसलिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम या भारत के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति का सवाल नहीं है.

बताते चलें कि पीएम मोदी सोमवार को अहमदाबाद में होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत होगा. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली आने पर उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे, जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मशहूर गायक मीका सिंह के बंगले में उनकी मैनेजर ने की खुदकुशी
Next: ‘मिस्टर इंडिया’ के रीमेक पर भड़कीं सोनम कपूर, बोलीं- मेरे पापा से पूछना भी जरूरी नहीं समझा..

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.