Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भारतीय नागरिक की गोली मार कर हत्या
  • विदेश

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भारतीय नागरिक की गोली मार कर हत्या

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturetttttttttt

लॉस एंजिलिस में एक दुकान में भारतीय नागरिक मनिंदर सिंह साही की शनिवार तड़के गोली मार कर हत्या कर दी गई.
स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी. साही (31) विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं.साही हरियाणा के करनाल का रहने वाला था. उसे अमेरिका आए छह माह भी नहीं हुए थे. उसने राजनीतिक शरण की मांग की थी. कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी के विट्टेयर सिटी स्थित 7-इलेवन ग्रॉसरी स्टोर में वह काम करता था.अमेरिका में उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह घर में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था और पत्नी तथा बच्चों के लिए घर पर पैसे भेजता था.

विट्टेयर पुलिस विभाग के मुताबिक, घटना शनिवार को सुबह पांच बज कर करीब 43 मिनट पर हुई. प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संदिग्ध चोरी के इरादे से अर्ध स्वचालित हथियार के साथ दुकान में आया था. पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर जारी करते हुए कहा,‘‘ बिना किसी कारण के संदिग्ध ने पिस्तौल से गोली चलाई जिसमें क्लर्क की मौत हो गई.” पुलिस ने बताया,‘‘ संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया और तब से फरार है. स्टोर के अंदर दो ग्राहक थे, दोनों घायल हो गए हैं. संदिग्ध एक अश्वेत व्यक्ति था. उसका मुंह आंशिक तौर पर ढंका हुआ था.”

साही के भाई ने पैसा इकट्ठा करने के लिए ‘गो-फंड पेज’ बनाया है ताकि मृतक के शव को स्वदेश भेजा जा सके.
उसके भाई ने गो-फंड मी पेज में रविवार को लिखा, ‘‘ उसके परिवार में माता पिता, पत्नी तथा पांच और नौ साल के दो छोटे बच्चे हैं. मैं उनका शव स्वदेश भेजने के लिए मदद मांग रहा हूं ताकि उनकी पत्नी और बच्चे अंतिम बार उन्हें देख सकें.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत आने को उत्सुक हैं इवांका ट्रंप, शेयर कीं दो साल पुरानी पीएम मोदी संग तस्वीरें
Next: स्वराज कौशल से पूछा- कैसे खत्म होगा शाहीन बाग का धरना, बोले- जैसे बाबा रामदेव का हुआ था

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.