Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुरजेवाला ने किया अमित शाह पर वार कही ये बड़ी बात। ……
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सुरजेवाला ने किया अमित शाह पर वार कही ये बड़ी बात। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

बतादे की दिल्ली के उत्तर पूर्व इलाके में पिछले तीन दिनों में हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोर दिया. कई क्षेत्रों में आगजनी हुई, पत्थरबाजी हुई हिंसा के बीच सबसे ज्यादा सवाल दिल्ली पुलिस पर खड़े हो रहे हैं और विपक्ष के निशाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अजित डोभाल का होना ये साबित करता है कि अमित शाह नाकाम साबित हुए हैं दिल्ली में तीन तक चली हिंसा के बाद बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्टिव हुए तो उन्होंने सबसे पहले ट्वीट कर हर किसी से शांति की अपील की.

इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और आम लोगों से बात की. इसी मसले पर कांग्रेस ने अब मोदी सरकार को घेर लिया है कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा की NSA, श्री अजित डोवाल को भेजकर मोदी जी ने साबित कर दिया कि श्री अमित शाह देश के गृह मंत्री के तौर पर पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं. सोनिया जी ने भी यही बात कही है. मोदी जी, एक विफल गृह मंत्री पर जब आपको ही विश्वास नहीं है तो उन्हें बर्खास्त क्यों नही करते.

वही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी कहा था की जब देश की राजधानी दिल्ली जल रही थी, तब गृह मंत्री अमित शाह कहां पर थे? दिल्ली में मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र सरकार, सीधे तौर पर गृह मंत्री जिम्मेदार हैं और ऐसे में उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए गौरतलब है कि जब से दिल्ली में हिंसा भड़की है, तभी से अमित शाह ने चुप्पी साधी हुई है. ना वो अभी तक मीडिया के सामने आए हैं और ना ही सोशल मीडिया पर कोई बयान जारी किया है….

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखण्ड ⁄ रांची के गुमला में शादी समारोह में जमकर मारपीट…..
Next: लखनऊ शाहजहांपुर के बीच मरम्मत का होगा काम ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.