Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली हिंसा को लेकर रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो कमल हसन बोले- ऐसे ही सामने आओ
  • राजनीति

दिल्ली हिंसा को लेकर रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो कमल हसन बोले- ऐसे ही सामने आओ

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturezxcv

दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने बीते दिनों केंद्र सरकार पर निशाना साधा. अब अभिनेता व राजनेता कमल हसन (Kamal Haasan) ने रजनीकांत द्वारा दिल्ली में भड़की हिंसा पर नियंत्रण करने में असफल रही केंद्रीय सरकार की आलोचना वाले कमेंट का स्वागत किया है. रजनीकांत ने कहा कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा को नियंत्रित करने में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) असफल रहे. इसके ठीक बाद ही कमल हासन ने ट्वीट के माध्यम से रजनीकांत के रिएक्शन का स्वागत किया.

कमल हसन (Kamal Haasan) ने कहा: “बहुत खूब दोस्त रजनीकांत (Rajinikanth). ऐसे ही सामने आओ. यह रास्ता सही रास्ता है, न कि कोई अलग रास्ता है. यह प्रतिस्पर्धा में किंग का रास्ता है.” गौरतलब है कि देर बुधवार को रजनीकांत ने कहा था कि दिल्ली में हुई हिंसा और मारे गए लोग केंद्रीय सरकार की इंटेलिजेंस विंग की असफलता का नतीजा है, जो कि और कुछ नहीं गृहमंत्री अमित शाह की असफलता है.

रजनीकांत (Rajinikanth) ने यह भी कहा था कि विरोध प्रदर्शन को हिंसक नहीं होना चाहिए और उन्होंने अपने उस पुराने बयान को भी याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सीएए मुस्लिमों को प्रभावित करता है तो वह मुस्लिमों के साथ खड़े हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा था: “निश्चित तौर पर यह केंद्र सरकार की खुफिया विफलता है. मैं केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करता हूं.” अभिनेता ने मीडिया के एक तबके द्वारा उनके संबंध भाजपा से जोड़े जाने पर भी दुख व्यक्त किया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल्ली हिंसा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जिस धर्म का पालन करते हैं…
Next: दिल्ली हिंसा को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, बोले- उम्मीद है आपको नींद अच्छी आई होगी…

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.