Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘इंडियन 2’ फिल्म के निर्देशक ने मृतकों को 1-1 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान…
  • मनोरंजन

‘इंडियन 2’ फिल्म के निर्देशक ने मृतकों को 1-1 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturer6565

फिल्म स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म ‘इंडियन 2 (Indian 2)’ के सेट पर हादसा हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. अब ‘इंडियन 2’ के निर्देशक एस. शंकर ने घोषणा कर कहा कि इस महीने फिल्म की शूटिंग के वक्त जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये बतौर वित्तीय सहायता के रूप में दिए जाएंगे. एक बयान में, शंकर ने कहा कि मृतक कृष्णा, मधु और चंद्रन के परिजनों को चाहे कोई भी सहायता प्रदान की जाए, वह उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, “फिर भी, मैं पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपये की मदद कर रहा हूं, जोकि उनके लिए छोटी मदद होगी.”

शंकर (S. Shankar) ने कहा कि वह इस दुर्घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं और कई सुरक्षा के उपायों के बावजूद हुई दुर्घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. ईवीपी फिल्म सिटी में 19 फरवरी की रात को सेट के निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से तीन तकनीशियनों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे. फिल्म के हीरो कमल हासन (Kamal Haasan), हीरोइन काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और खुद शंकर भी इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे.

इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कमल हासन (Kamal Haasan) ने कहा कि यह दुर्घटना क्रूर है, मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया. मुझे दर्द से ज्यादा उन परिवारों की चिंता है, जिनके अपने इस हादसे का शिकार हो गए. उनके दुख के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.

Post navigation

Previous: जेनेवा में PAK की फजीहत, पाकिस्तानी सेना को बताया ‘अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवाद’ का केंद्र
Next: अमेरिका-तालिबान के बीच आज होने वाले शांति समझौते का भारत बनेगा गवाह

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.